ताजा खबर

करंट से बाघ की मौत
15-Dec-2025 3:43 PM
करंट से बाघ की मौत

सूरजपुर जिले की घटना, हडक़ंप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/सूरजपुर, 15 दिसंबर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर के गांव में करंट लगने से बाघ की मौत हो गई। इस घटना से हडक़ंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) अरूण पाण्डेय ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया करंट से बाघ की मौत की बात सामने आई है। वन विभाग की टीम वहां पहुंची है, और विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी।

 

बताया गया कि घटना सूरजपुर के प्रतापपुर ब्लाक के ग्राम घुई की है। वहां रविवार की रात बाघ मृत पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। यह पता चला है कि लोगों ने हाथी व अन्य जानवरों से बचाव के लिए बिजली का तार फैला दिया था। बाघ इसकी चपेट में आ गया।

पीसीसीएफ श्री पाण्डेय ने कहा कि मृत बाघ कहा से आया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कोरिया के गुरू घासीदास नेशनल पार्क में बाघ विचरण करते पाया गया है। मगर मृत बाघ के बारे में स्पष्ट जानकारी ली जा रही है।


अन्य पोस्ट