ताजा खबर

स्क्वैश विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ये कहा
15-Dec-2025 11:58 AM
स्क्वैश विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ये कहा

स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का ख़िताब जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है.

भारतीय टीम ने चेन्नई में आयोजित एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप जीत लिया है.

रविवार को फ़ाइनल में हांगकांग को हराकर भारतीय टीम पहली बार चैंपियन बनी. भारत ने फ़ाइनल 3-0 से जीता.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "पहली बार विश्व कप ख़िताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई."

उन्होंने जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलावन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह के अच्छा प्रदर्शन करने पर उनकी तारीफ़ की.

प्रधानमंत्री ने लिखा, "उनकी इस सफलता ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. यह जीत युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ावा देगी."

स्क्वैश विश्व कप में भारत का यह दूसरा पदक है. इससे पहले भारत 2023 वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान पर रहा था.

इस जीत से भारत में स्क्वैश के विकास के लिए एक अच्छी नींव रखी जाने की उम्मीद की जा रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट