ताजा खबर
जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी से माफ़ी की मांग की, कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप
15-Dec-2025 11:55 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
दोनों ही सदनों में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से मांग की कि वह रविवार को हुई एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगे.
इस मांग के बाद सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया और कार्यवाही रोकनी पड़ी.
बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने को कहा.
जेपी नड्डा ने कहा, "इस तरह के नारे कांग्रेस पार्टी की सोच और मानसिकता को दर्शाते हैं. एक प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ इस तरह की बात कहना अपने आप में बहुत निंदनीय है."
उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी की नेता आदरणीय सोनिया गांधी जी यहां बैठी हैं. इन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


