ताजा खबर

बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को पीएम मोदी ने दी बधाई
15-Dec-2025 9:44 AM
बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "श्री नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है. बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है."

"वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई."

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और बीजेपी छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है, "बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट