ताजा खबर

राम लीला मैदान से राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, क्या बोली बीजेपी?
15-Dec-2025 9:43 AM
राम लीला मैदान से राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, क्या बोली बीजेपी?

दिल्ली के राम लीला मैदान में रविवार को हुई कांग्रेस की रैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फ़िर बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने कहा, "उनके (बीजेपी के) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं...चुनाव के समय वे 10 हज़ार रुपये देते हैं."

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का नाम लेकर आरोप लगाया, "चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है."

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयुक्त के लिए क़ानून बदला, नया क़ानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे, उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती...हम इस क़ानून को बदलेंगे."

वहीं बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज रामलीला मैदान में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस पार्टी ने रैली करके चुनाव आयुक्त, चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ जहर उगला है... यह पहली बार नहीं है...मगर उनके भाषा का स्तर देखिए, नाम लेकर उन्हें (चुनाव आयुक्तों को) धमकाना कहीं न कहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की चुनाव प्रणाली को अपमानित करने की कोशिश करना है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट