ताजा खबर
मेसी ने ऐसे बिताई मुंबई में शाम, सचिन ने गिफ़्ट की 2011 विश्व कप की जर्सी
15-Dec-2025 8:44 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इमेज कैप्शन,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी को 2011 विश्व कप की साइन की हुई जर्सी गिफ़्ट की.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को अर्जेंटीना के स्टार फ़ुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके फ़ैंस उन्हें देखने के लिए पहुंचे.
चार शहरों के अपने जीओएटी इंडिया टूर के दूसरे दिन लियोनेल मेसी ने वानखेड़े स्टेडियम में क़रीब एक घंटा बिताया. उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नज़र आए.
इस दौरान उन्होंने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री और फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों से बातचीत की. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


