ताजा खबर

सीआरपीएफ के जवान का पदोन्नति के कुछ घंटे बाद निधन
11-Dec-2025 8:39 PM
सीआरपीएफ के जवान का पदोन्नति के कुछ घंटे बाद निधन

जयपुर, 11 दिसंबर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान का मणिपुर में पदोन्नति के कुछ ही घंटे बाद ही निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार के अनुसार राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गांडाला गांव के कर्मवीर यादव (39) सीआरपीएफ की 189वीं बटालियन में तैनात थे। वह 2007 में बतौर चालक सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और रंगोली (इंफाल) में तैनात थे।

अधिकारियों का कहना है कि नौ दिसंबर को उन्हें आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया था।

सीआरपीएफ के निरीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार यादव मंगलवार रात ड्यूटी से लौटे, खाना खाया और आराम करने चले गए। बाद में एक साथी ने उन्हें आवाज दी और जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने उनके कमरे में जाकर देखा।

सुरेश कुमार के मुताबिक यादव बेहोश मिले और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीआरपीएफ कर्मियों ने बताया कि उनकी पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके गांव गांडाला ले जाया जायेगा। यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह पूरे सैनिक सम्मान से किया जाएगा। (भाषा)


अन्य पोस्ट