ताजा खबर

रूपया गिर रहा, सोना चांदी में उछाल बनी हुई है
11-Dec-2025 7:36 PM
रूपया गिर रहा, सोना चांदी में उछाल बनी हुई है

रायपुर, 11 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डालर के मुकाबले में रूपए की कीमत गिरने के साथ ही सोना चांदी के भाव में लगातार उछाल जारी है।

आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये की शुरुआत 89.95 पर हुई, लेकिन जल्द ही यह फिसलते हुए 90.48 के नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। यह गिरावट पिछले बंद भाव की तुलना में 54 पैसे अधिक रही, जबकि बुधवार को रुपया 89.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं गुरुवार को सोना 1329 00 एवं चांदी 194200 पर पहुंचा। इससे सोमवार को सोना 132300 रूपए तोला चांदी 183700 रूपए किलो, मंगलवार को सोना 132000 चांदी 185000 बुधवार को सोना 132200 चांदी 190500 रूपए किलो रहा।

सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने कहा कि कल अमेरिकन फेडरल बैंक ने संभावनाओं के अनुरूप ब्याज दर में 25 पैसे की कमी की है। लंदन एवं न्यूयॉर्क के वार्ड रूम में चांदी का स्टॉक रहता है जिसमें फिजिकल चांदी शॉर्टेज है, चीन द्वारा नियोजित तरीके से भारी मात्रा में चांदी खरीदी जा रही है। डॉलर इंडेक्स गिरा  है एवं भारत सोने एवं चांदी का बड़ा आयातक है। और वर्तमान में डॉलर की तुलना में रुपया 90.45 अर्थात उच्चतम स्तर पर है इन्हीं सभी कारणों से भाव में तेजी है।


अन्य पोस्ट