ताजा खबर

शीत सत्र: बैटरी कार में न‌ई विधानसभा का जायजा लिया रमन सिंह ने
11-Dec-2025 6:39 PM
  शीत सत्र:  बैटरी कार में न‌ई विधानसभा का जायजा लिया रमन सिंह ने

नवा रायपुर, 11 दिसंबर। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को नवीन विधान सभा भवन में आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया ।
डॉ.  सिंह ने बैटरी कार में बैठ कर सचिवालय के विभिन्न शाखाओं का भी अवलोकन किया।जहां सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।  
 
बता दें कि न‌ई विधानसभा  का पूरा परिसर 52 एकड़ में क‌ई ब्लाक में फैला हुआ है। 
 
उल्लेखनीय है कि  सत्र 14 से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है। डॉ. सिंह ने मुख्य सदन में विधायकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । डॉ. रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के कक्षों का भी अवलोकन  किया ।

अन्य पोस्ट