ताजा खबर
अमित शाह के भाषण पर प्रियंका गांधी बोलीं- 'वोट चोरी नहीं की तो इतनी लंबी सफाई क्यों?'
11-Dec-2025 9:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लोकसभा में चुनाव सुधार के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने 'लंबा' बताया है.
उन्होंने संसद के बाहर पत्रकारों से सवाल किया, "अगर वोट चोरी नहीं की है, तो इतनी लंबी सफाई कौन देता है? जब कोई निर्दोष होता है तो क्या इतनी लंबी सफाई देता है?"
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह के भाषण को 'डिफ़ेंसिव' बताया.
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने जो पॉइंट्स रखे थे, अमित शाह ने उनका जवाब नहीं दिया. अमित शाह का भाषण पूरी तरह से डिफ़ेंसिव था.
अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान क़रीब एक घंटे से ज़्यादा समय तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने विस्तार से सरकार का पक्ष रखा.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


