ताजा खबर

पीएम मोदी को आया नेतन्याहू का फ़ोन, बताया- क्या हुई बात
11-Dec-2025 8:48 AM
पीएम मोदी को आया नेतन्याहू का फ़ोन, बताया- क्या हुई बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बीच बुधवार को फ़ोन पर बातचीत हुई.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की. भारत-इसराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और अपने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई. आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलेरेंस की हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी दोहराया. क्षेत्र में टिकाऊ शांति हासिल करने के लिए किए जा रहे हर प्रयास का भारत समर्थन करता है.”

पीआईबी ने एक बयान जारी कर बताया कि दोनों नेताओं में ग़ज़ा पीस प्लान को जल्द लागू किए जाने को लेकर भी बातचीत हुई.

इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि दोनों नेताओं के बीच ‘गर्मजोशी के साथ बातचीत हुई और दोनों नेता जल्द मुलाक़ात करने पर सहमत हुए हैं.’

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसराइल के भरोसेमंद सूत्रों ने हाल ही में आई उन रिपोर्टों को खारिज किया था कि नेतन्याहू ने दिल्ली धमाकों के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी भारत यात्रा टाल दी थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट