ताजा खबर

विराट कोहली ताज़ा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे, टॉप में है ये भारतीय बल्लेबाज़
10-Dec-2025 7:08 PM
विराट कोहली ताज़ा वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे, टॉप में है ये भारतीय बल्लेबाज़

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ताज़ा वनडे रैंकिंग में भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं. इससे पहले वह चौथे पायदान पर थे.

आईसीसी ने बुधवार को सभी फ़ॉर्मेट की ताज़ा रैंकिंग जारी की है. वनडे में रोहित शर्मा 781 अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली के अब 773 अंक हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं.

इन दोनों के अलावा कप्तान शुभमन गिल 723 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं.

हाल ही में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ हुई तीन मैचों की सिरीज़ में विराट कोहली ने दो शतक और एक अर्ध-शतक जड़ा था. उन्होंने सिरीज़ में कुल 302 रन बनाए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़' का अवॉर्ड भी दिया गया.

भारत ने यह सिरीज़ 2-1 से अपने नाम की. वर्तमान में भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सिरीज़ खेली जा रही है, जिसमें भारत 1-0 से आगे है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट