ताजा खबर

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- 'मैं हमेशा कांग्रेस के साथ रहूंगी'
10-Dec-2025 7:06 PM
कांग्रेस से निकाले जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू बोलीं- 'मैं हमेशा कांग्रेस के साथ रहूंगी'

हाल ही में कांग्रेस से निकाली गईं नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि वह अब भी 'कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी रहेंगीं'. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस पंजाब का विधानसभा चुनाव जीतेगी.

नवजोत कौर सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट किया, "हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे. हम पंजाब (विधानसभा चुनाव) जीतेंगे और उसे गांधी परिवार को समर्पित करेंगे."

उन्होंने कहा, "हमारे 70 फ़ीसदी असरदार, ईमानदार और वफ़ादार नेता मेरे संपर्क में हैं, जिन्हें कांग्रेस पार्टी से अलग कर दिया गया है और जो कांग्रेस के टिकटों पर योग्य और जीतने वाले उम्मीदवार हैं."

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, "कांग्रेस पंजाब ज़रूर जीतेगी, भले ही हमारी 70 फ़ीसदी सीटों पर नुक़सान पहुंचाया जा रहा है. यहां पहले ही ग़ैर-असरदार लोगों को डमी टिकट दे दिए हैं."

हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. इस वीडियो में वह कहती हैं, 'सीएम वही बनता है, जो 500 करोड़ की अटैची दे'.

इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था.


अन्य पोस्ट