ताजा खबर

अखिलेश यादव बोले- 'एसआईआर के बहाने एनआरसी हो रहा'
10-Dec-2025 7:05 PM
अखिलेश यादव बोले- 'एसआईआर के बहाने एनआरसी हो रहा'

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार 'एसआईआर के बहाने एनआरसी' कर रही है.

ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, "ये एसआईआर नहीं, एनआरसी है. एसआईआर के बहाने एनआरसी कर रहे हैं. अभी उनको निकाल रहे हैं, बाद में हमें पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) वालों को निकाल देंगे."

उन्होंने कहा, "पीडीए वाले भी याद रखें, जब वोट नहीं बनेगा तो आपका राशन कार्ड गया. फिर आरक्षण छीन लेंगे."

बिहार में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेसिव रिवीज़न (एसआईआर) के बाद निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का एलान किया था, जहां एसआईआर की प्रक्रिया जारी है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट