ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर । ‘प्रोजेक्ट रचना परियोजना के तहत बेकार पड़ी फ्लेक्स शीट्स को रिपरपोज कर 4R Concept –रिड्यूज, रियूज, रिसाइकिल, रिपरपोज के तहत उपयोगी संसाधन में बदलना और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
जिला प्रशासन, नगर निगम और आईटीआई सड्डू के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों ने अब तक 2000 से अधिक उपयोगी एवं कलात्मक वस्तुएँ तैयार की हैं। इनमें चटाइयाँ, बोतल कवर, कैरी बैग, कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन कवर सहित वेस्ट-टू-आर्ट (Waste-to-Art) की आकर्षक रचनाएँ शामिल हैं।
आज आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को इन रिपरपोज्ड फ्लेक्स शीट्स से निर्मित नई चटाइयाँ और बोतल कवर प्रदान किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई।


