ताजा खबर
दिल्ली धमाका मामले में एनआईए ने आठवें अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ़्तार
10-Dec-2025 12:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिछले महीने दिल्ली के लाल क़िला के पास हुए कार बम धमाका मामले में एनआईए ने आठवें अभियुक्त को गिरफ़्तार किया है.
एनआईए ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "मंगलवार को दिल्ली बम धमाका मामले में एक और मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है."
एजेंसी के अनुसार, अभियुक्त बिलाल नासिर माल्ला जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया.
बयान के अनुसार, "एनआईए ने पाया कि लाल क़िला इलाक़े में हुए टेररिस्ट हमले की साज़िश में अभियुक्त की भूमिका थी. इस धमाके में 11 लोग मारे गए जबकि कई लोग मारे गए."
एनआईए ने दावा किया है कि बिलाल ने, इस हमले में मारे गए उमर उन नबी की जान-बूझकर मदद की थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


