ताजा खबर

भारत में 2036 तक 22.74 करोड़ हो जाएगी बुजुर्गों की आबादी
10-Dec-2025 12:20 PM
भारत में 2036 तक 22.74 करोड़ हो जाएगी बुजुर्गों की आबादी

ani


भारत के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में बताया कि अगले 15 सालों में भारत की बुजुर्ग आबादी में खासा इजाफा होने का अनुमान है. उन्होंने कहा, 2011 में 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों की आबादी 10.16 करोड़ थी और 2036 तक इसके 22.74 करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है. 

राय ने राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा गठित किए गए तकनीकी समूह के निष्कर्षों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 2011 में देश की कुल आबादी में बुजुर्गों की हिस्सेदारी 8.4 फीसदी थी और 2036 में इसके 14.9 फीसदी पर पहुंचने का अनुमान है. 

उन्होंने कहा कि आबादी में बढ़ोतरी होने के चलते बुजुर्ग नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल क्षेत्र में चुनौतियां पैदा होंगी. उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्गों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए, भारत सरकार साल 2021 से अटल वयो अभ्युदय योजना चला रही है. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट