ताजा खबर

वंदे मातरम को लेकर इक़रा हसन ने अटल बिहारी वाजपेयी को क्यों याद किया
10-Dec-2025 11:37 AM
वंदे मातरम को लेकर इक़रा हसन ने अटल बिहारी वाजपेयी को क्यों याद किया

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इक़रा हसन ने वंदे मातरम को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “हम मुसलमान भारतीय हैं, चांस से नहीं बल्कि चॉइस से. वंदे मातरम को थोपना या सांप्रदायिक रंग देना गीत के मूल भाव के ख़िलाफ़ है.”

“अटल बिहारी वाजयेपी ने राजधर्म का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया था कि वंदे मातरम किसी पर थोपा न जाए, बल्कि लोग इसे सम्मानपूर्वक गाएं.”

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में 10 घंटों तक बहस हुई थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट