ताजा खबर
दिल्ली में खुले में कूड़ा जलाने और जुर्माना लगाने को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
10-Dec-2025 9:59 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने बताया है कि ऐसा करने वालों पर पांच हज़ार रुपये तक का जुर्माना लगाने के लिए कहा गया है.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली में वायु प्रदूषण के हर छोटे-बड़े स्रोत पर नियंत्रण के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में पर्यावरण विभाग को सख़्त निर्देश दिए गए हैं कि ओपन बर्निंग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए."
"ज़िला प्रशासन एवं दिल्ली नगर निगम को यह अधिकार प्रदान किया गया है कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर 5000 तक का जुर्माना लगाया जाए. सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि खुले में कचरा न जलाएं. आप सभी का एक छोटा सहयोग बड़ा बदलाव ला सकता है." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


