ताजा खबर

सिलतरा के अरविंद इंडस्ट्रीज में आग, 5 दमकल गाड़ियां पहुंची
10-Dec-2025 8:56 AM
 सिलतरा के अरविंद इंडस्ट्रीज में आग, 5 दमकल गाड़ियां पहुंची

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 10 दिसंबर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज में यह आगजनी हुई। इसमें फैक्ट्री का कच्चा माल और मशीनें जल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुँच कर आग बुझाने का प्रयास जारी है।फैक्ट्री से उठता घना धुआँ दूर तक दिखाई दे रहा है।
अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।


अन्य पोस्ट