ताजा खबर
रायपुर, 9 दिसंबर। छ.ग.राज्य वक्फ अधिकरण रायपुर के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार जुर्री तथा न्यायिक सदस्य हामिद हुसैन ने आज आदेश जारी करते हुए छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड को वक्फ सम्पत्तियों को पोर्टल में अपलोड किये जाने हेतु 02 माह 8 फरवरी 26 तक का समय प्रदान किया है।यह एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास उम्मीद केंद्रीय पोर्टल, 2025 के अंतर्गत मौजूदा वक्फ संपत्ति (औकाफ एवं राजपत्र में दर्ज वक्फ सम्पत्ति) का विवरण उम्मीद केंद्रीय पोर्टल में अपलोड करना होगा।
गौरतलब हो कि, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज के मार्गदर्शन एवं सदस्यों, सीईओ की देख-रेख में छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अधिकांश मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों की अपलोडिंग का कार्य 06 दिसंबर तक की गई थी।
अधिकरण के आदेश के पालन तथा अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज के निर्देशानुसार छ.ग. प्रदेश में स्थित वक्फ संस्था के मुतवल्ली जिन्होंने आज वक्फ सम्पत्तियों की जानकारी पोर्टल में अपलोड नहीं कराया गया है उन्हें विशेष रूप से सूचित/निर्देशित किया जाता है कि समयावधि 8 फरवरी के पूर्व मोजूदा वक्फ सम्पत्तियों की जानकारी पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करायें इस सम्बंध में जानकारी हेतु कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड में सम्पर्क करें मुतवल्ली द्वारा उक्त का पालन नहीं करने पर उनके विरूद्ध अधिनियम तथा विधान के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।


