ताजा खबर
फेडरेशन की कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने बैठकें 13 से
09-Dec-2025 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में नाराजगी- वर्मा
रायपुर, 9 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तरफ से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 16 जुलाई को जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।
22 अगस्त को फेडरेशन के नेतृत्व में कलम बंद-काम बंद आंदोलन के तहत सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही ज्ञापन भी सौंपा गया था।
सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में नाराजगी
प्रदेश संयोजक कमल वर्मा,प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जी आर चंद्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि फेडरेशन की तरफ से “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए वादों को पूरा करने की मांग की जा रही है। इसके लिए आंदोलन के माध्यम से लगातार शासन-प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी काफी आक्रोशित हैं।
मंत्रालय में सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ फेडेरेशन की हुई बैठक
उन्होंने आगे बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश पर मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव एवं वित्त विभाग के सचिव के साथ फेडेरेशन के प्रतिनिधियों के साथ विगत दिनों बैठक हुई थी।जिसमें 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है।
संभाग स्तरीय बैठक में बनेगी अंतिम रणनीति
फेडरेशन से 29 से 31 दिसंब तक घोषित हड़ताल को सफल बनाने के लिए संभाग स्तरीय बैठकों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
दुर्ग संभाग – 13 दिसंबर,स्थान – दुर्ग
बिलासपुर संभाग – 18 दिसंबर,स्थान – बिलासपुर
सरगुजा संभाग – 19 दिसंबर स्थान – सूरजपुर
रायपुर संभाग – 20 दिसंबर स्थान – रायपुर
बस्तर संभाग – 21 दिसंबर स्थान – दंतेवाड़ा
इन बैठकों में फेडरेशन से संबद्ध सभी प्रांत अध्यक्ष/महामंत्री,संभाग के समस्त पदाधिकारी, जिला संयोजक/महासचिव शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


