ताजा खबर

एस‌आईआर: राजधानी में दो बीएलओ की तबीयत बिगड़ी
09-Dec-2025 8:39 PM
एस‌आईआर: राजधानी में दो बीएलओ की तबीयत बिगड़ी

कलेक्टर ने की त्वरित सहायता, आर्थिक मदद

रायपुर, 09 दिसंबर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य  कर रहे दो बीएलओ लक्ष्मी  उइके, अंजलि श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ गई। पश्चिम विधानसभा बूथ क्रं. 65 की बीएलओ श्रीमती लक्ष्मी उईके एसआईआर कार्य के दौरान दुपहिया वाहन से ठोकर लगने से घायल हो गई थी।  घायल होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर श्रीमती उईके के बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई। साथ ही कलेक्टर की पहल पर श्रीमती उईके की रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी की गई। एक अन्य प्रकरण में रायपुर नगर उत्तर भाग संख्या 116 की बीएलओ श्रीमती अंजली श्रीवास्तव को चिकित्सीय मदद पहुंचाई गई।एसआईआर कार्य के दौरान श्रीमती श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने की सूचना अधिकारियों के माध्यम से कलेक्टर डॉ. सिंह को मिली। स्वमेय संज्ञान लेते हुए डॉ. सिंह ने प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क कर श्रीमती श्रीवास्तव के इलाज की व्यवस्था कराई। त्वरित सहायता, आर्थिक मदद एवं इमोशनल सपोर्ट के लिए श्रीमती उईके एवं श्रीमती श्रीवास्तव तथा उनके परिवार ने कलेक्टर डॉ. सिंह का आभार जताया है।


अन्य पोस्ट