ताजा खबर

बूढ़ातालाब फाउंटेन चालू करें नहीं तो अनुबंध निरस्त - सीओओ
09-Dec-2025 5:25 PM
बूढ़ातालाब फाउंटेन चालू करें नहीं तो अनुबंध निरस्त - सीओओ

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 9 दिसंबर । स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी ने बूढ़ातालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) का बन्द म्यूजिकल फाउंटेन के संचालन करने वाली एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्रालि. जुबली हिल्स हैदराबाद को नोटिस दिया। इसमें फाउंटेन चालू न करने पर अनुबंध निरस्त करने एवं परफारर्मेस गारंटी राजसात करने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को  महापौर मीनल चौबे ने  के निरीक्षण के  समय फाउंटेन के बंद होने से गहन नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने अनुबंधित एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तदुनासार स्मार्ट सिटी  की नोटिस में कहा गया है कि अनुबंध की शर्त Employers Requirement (B) Scope of work के अनुसार म्यूजिकल फाउंटेन का नियमित संचालन एवं संधारण एजेंसी द्वारा किया जाना है। इसके पश्चात् भी म्यूजिकल फाउंटेन का बंद पाया जाना एजेंसी द्वारा अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन को प्रदर्शित करता है।
 मुख्य परिचालन अधिकारी ऋचा चंद्राकर ने अनुबंधित एजेंसी मेसर्स एमएमआर इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड जुबली हिल्स हैदराबाद तेलंगाना को नोटिस जारी कर निर्देशित किया है कि  बन्द म्यूजिकल फाउंटेन को तत्काल चालू करें। अन्यथा अनुबंध निरस्त कर एवं परफॉरमेन्स गारन्टी राजसात करने हेतु कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।


अन्य पोस्ट