ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर । प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर का यलो अलर्ट अब दो दिन और बढ़ गया है। जारी अलर्ट के अनुसार 12 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों के एक दो इलाके में शीतलहर चलेगी। इनमें सरगुजा, सूरजपुर-बलरामपुर, जशपुर कोरिया एमसीबी जीपीएम, कोरबा,मुंगेली, कवर्धा, केसीजी राजनांदगांव, एमएमए, बालोद,बेमेतरा, दुर्गऔर रायपुर शामिल हैं।
इससे पहले सोमवार को मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रायपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। माना में सबसे कम 8 डिग्री और रायपुर में 12 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बिलासपुर में 10.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 5 डिग्री, जगदलपुर में 10.6 डिग्री, दुर्ग में 10.4 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मंगलवार रात भी प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।


