ताजा खबर

सरकार वही अच्छी होती है जो जनता की सुने- साय
08-Dec-2025 8:59 PM
सरकार वही अच्छी होती है जो जनता की सुने- साय

रायपुर, 8 दिसम्बर। जमीन रजिस्ट्री के नियमों में संशोधन और दरों में वृद्धि वापस लेने को सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ है।  सबसे बड़ी ताकत जनता ही होती है। उनकी सुख सुविधा के लिए सरकार नियम कानून बनाती है। आज के फैसले पर साय ने कहा कि सरकार वही अच्छी होती है जो जनता की सुने और उनकी इच्छा के अनुरूप अपने निर्णयों में संशोधन भी करे।


अन्य पोस्ट