ताजा खबर
बिना स्थल निरीक्षण के किसी भी कार्य का भुगतान नहीं किये जाने के निर्देश
रायपुर, 8 दिसम्बर। करबला तालाब के वैटलैंड में निर्माण को लेकर राज्य प्राधिकरण की जांच जवाब तलब के बीच महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सोमवार को आत्मानंद सरोवर (करबला तालाब) में रिटेनिंग वाल और अन्य नए विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। और कार्यों की अत्यंत धीमी गति पर गहन नाराजगी व्यक्त की।
यह निर्माण 1 करोड़ रूपए की लागत से उद्यान सौंदर्याकरण और 1 करोड 44 लाख रूपये की लागत से अन्य निर्माण हो रहे हैं।उनके साथ अधीक्षण अभियंता एसई पी. राजेश नायडू, ईई योजना अंशुल शर्मा सीनियर, जोन 7 कमिश्नर राकेश शर्मा और ईई ईश्वर लाल टावरे को स्वामी आत्मानंद सरोवर में प्रगतिरत विकास कार्यों की नियमित अच्छी तरह सतत रूप में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद आनंद अग्रवाल भी साथ रहे।
महापौर चौबे ने ठेकेदार प्रवीण जैन और कन्हैया गुप्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले डेढ़ माह के भीतर शेष बचे प्रगतिरत विकास कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ईई श्री टावरे ने बताया कि लगभग 40 प्रतिशत विकास कार्य अब तक स्थल पर किये गए हैं. जबकि लगभग 60 प्रतिशत कार्य शेष है। समयसीमा पूर्ण हो चुकी है. इसे लेकर नगर निगम द्वारा सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदारों को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत अंतिम नोटिस दिया गया है।
अब महापौर के निर्देश पर डेढ़ माह के भीतर शेष बचे सभी विकास कार्य पूर्ण करवाए जायेंगे।


