ताजा खबर

मेडिकल पीजी में राज्य कोटा में कटौती के विरोध में प्रदर्शन शुरू, कल बनेगी आगे की रणनीति
08-Dec-2025 8:04 PM
मेडिकल पीजी में राज्य कोटा में कटौती के विरोध में प्रदर्शन शुरू, कल बनेगी आगे की रणनीति

कम करना गलत - गुप्ता

रायपुर, 08 दिसंबर। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पीजी कोटे में कमी करने के विरोध में एमबीबीएस छात्रों ने आज से आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार शाम छात्रों ने मेकाहारा में पोस्टर प्रदर्शन किया। आंदोलन के अगले चरण की रूपरेखा कल बनाएंगे।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ उनके समर्थन में आगे आया है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि  नियमानुसार सभी राज्यों में 50 प्रतिशत आवश्यक रूप से अखिल भारतीय स्तर की पीजी सीटों का कोटा होता है शेष 50 प्रतिशत राज्य सरकार अपने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों की पीजी सीटों के लिए सुरक्षित रखती है। साय सरकार इस नये फैसले से प्रदेश के उन छात्रो को नुकसान हो गया, जो अपने ही राज्य में एमबीबीएस के बाद पीजी करना चाहते है। अब छत्तीसगढ़ के छात्रो को 50 प्रतिशत बजाय मात्र 25 प्रतिशत ही मिलेगा तथा केन्द्र का कोटा 50 से बढ़ाकर 75 हो गया।डॉ.  गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था किसी राज्य में नहीं है कि वहां पर राज्य का कोटा 25 हो तथा केन्द्र का 75 प्रतिशत हो। भाजपा सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ विरोधी है। कांग्रेस सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है। सरकार अपने इस गलत निर्णय का विरोध करें।


अन्य पोस्ट