ताजा खबर

रायपुर को 100% ग्रीन एनर्जी एयरपोर्ट बनाने—सांसद बृजमोहन का प्रस्ताव
08-Dec-2025 8:02 PM
रायपुर को 100% ग्रीन एनर्जी एयरपोर्ट बनाने—सांसद बृजमोहन का  प्रस्ताव

जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ बिलासपुर को उड़ान में जोड़ने की मांग

नई दिल्ली/रायपुर, 8 दिसम्बर। प्राकल्लन समिति की बैठक में  सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के एविएशन सेक्टर की व्यापक और तेज़ विकास जरूरतों की जरूरत बताई। 

सांसद अग्रवाल ने रायपुर–नवा रायपुर–भिलाई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के भीतर एक बड़े ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्रालय से स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब एक नेशनल स्टील और पावर हब के रूप में तेजी से उभर रहा है, ऐसे में राज्य के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अप्रूवल प्रक्रिया में जल्द-से-जल्द तेजी लाई जाए। हालांकि बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर को उड़ान से जोड़ना सकारात्मक कदम है, लेकिन उन्होंने कहा कि 2025-35 के संशोधित उड़ान वर्ज़न में छत्तीसगढ़ को और भी अधिक कवरेज मिलना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि अगले बिडिंग राउंड में जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर और रायगढ़ को  अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
श्री अग्रवाल ने रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर को भी 100% ग्रीन एनर्जी में बदलने जल्द से जल्द इस सूची में शामिल करने के लिए स्पष्ट और बाध्यकारी टाइमलाइन तय करने का अनुरोध किया।

उन्होंने माना  एयरपोर्ट में एक डेडिकेटेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।

उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में चल रहे रीकॉन्फ़िगरेशन कार्यों को तुरंत पूरा करने और इसे एएआई के एटीसी टावर अपग्रेडेशन प्रोग्राम में प्राथमिकता के साथ शामिल करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने रायपुर में अगले 5–10 वर्षों में यात्री संख्या बढ़ने का आकलन और इसके अनुरूप कैपेसिटी विस्तार प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी भी मांगी।
साथ ही राजधानी क्षेत्र में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में पीपीपी मॉडल में प्राइवेट सेक्टर की रुचि के बारे में भी सवाल उठाए।


अन्य पोस्ट