ताजा खबर
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के मौक़े पर लोकसभा में सोमवार को इस पर चर्चा हो रही है. इस चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ़्ती ने इस पर सवाल उठाए हैं.
महबूबा मुफ़्ती ने एक्स पर लिखा, "संसद दो सौ साल पुराने वंदे मातरम को लेकर बहस में उलझी हुई है, जबकि इंडिगो के यात्री फंसे हुए हैं और जवाब पाने के लिए परेशान हैं."
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "लोगों की परेशानी से जुड़े संकटों का सामना करने के बजाय वर्तमान में बीजेपी केवल खोखले प्रतीकवाद में दिलचस्पी ले रही है."
महबूबा मुफ़्ती ने सवाल किया, "यह राजनीतिक दिखावा रोज़गार कैसे पैदा करेगा, बढ़ती क़ीमतों पर कैसे काबू पाएगा या उन असल समस्याओं का समाधान कैसे करेगा जो करोड़ों भारतीयों पर भारी पड़ रही हैं?" (bbc.com/hindi)


