ताजा खबर
भारतीय टीम पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, ये वजह बताई
08-Dec-2025 6:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारतीय टीम को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 3 दिसंबर के रायपुर वनडे में नियम तोड़ने का दोषी पाया गया है. आईसीसी कोड ऑफ़ कंडक्ट तोड़ने पर टीम पर जुर्माना लगाया गया है.
इस मैच में धीमा ओवर-रेट बनाए रखने के लिए भारतीय टीम पर मैच फ़ीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम दो ओवर पीछे रह गई थी. कप्तान केएल राहुल ने आरोप स्वीकार कर सज़ा मान ली, इसलिए इसमें औपचारिक सुनवाई की कोई ज़रूरत नहीं पड़ी.
रायपुर वनडे मैच में भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुक़सान पर 358 रन बनाए थे, वहीं दक्षिण अफ़्रीका की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


