ताजा खबर

कार-हार्वेस्टर में भिड़ंत, चालक की मौत
08-Dec-2025 5:43 PM
 कार-हार्वेस्टर में भिड़ंत, चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 8 दिसंबर। सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे 130-सी पर थानांतर्गत जुगाड़ क्षेत्र में  कार और हार्वेस्टर में भिड़ंत  हो गई। हादसे में एक हार्वेस्टर ड्राइवर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इंदागांव से आ रही अर्टिगा कार (सीजी 023 एन 9127) और मैनपुर से आ रहे एक हार्वेस्टर के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सडक़ से नीचे चले गए।

हार्वेस्टर में दो लोग सवार थे। उनमें से चालक की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति सुरक्षित रहा। कार में चार लोग थे, जिन्हें चोट नहीं आई।
हार्वेस्टर धमतरी जिले के नगरी-सांकरा क्षेत्र का बताया गया है।

एसडीएम तुलसीदास मरकाम देवभोग दौरे पर थे। रास्ते में दुर्घटना की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की व्यवस्था कराई। उन्होंने मृत व्यक्ति की पहचान और मृत्यु की पुष्टि की है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट