ताजा खबर
इंडिगो फ़्लाइट संकट के बीच कंपनी के शेयर इतने फ़ीसदी गिरे
08-Dec-2025 11:56 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत में इंडिगो एयरलाइंस की फ़्लाइट्स को लेकर चल रहे संकट के बीच कंपनी के शेयर में गिरावट जारी है. सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान इंडिगो के शेयर में 7.5 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
पिछले एक हफ़्ते के दौरान शेयर पर लगातार दबाव बना रहा और यह 15 फ़ीसदी तक गिर गया है.
वहीं सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान स्पाइसजेट के शेयर में 10 फ़ीसदी तक का उछाल रहा.
बीते हफ़्ते बुधवार को यह संकट तब शुरू हुआ जब इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं और दर्जनों उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा. अकेले शुक्रवार को ही 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं.
इसकी वजह से अन्य एयरलाइंस के किराए भी आसमान छूने लगे. शनिवार को भारत सरकार ने दखल देते हुए विमान किरायों की सीमा तय कर दी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


