ताजा खबर
शंघाई में भारतीय वाणिज्य दूतावास भवन का उद्घाटन
08-Dec-2025 8:48 AM
X/@INDIAINSHANGHAI
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत ने चीन के शंघाई में स्थित कॉन्सुलेट जनरल (वाणिज्य दूतावास) के नए भवन का उद्धाटन किया है. इसकी जानकारी शंघाई में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने दी है.
शंघाई में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के आधिकारिक एक्स अकाउंट के ज़रिए बताया गया, "चीन में भारत के राजदूत पीके रावत और कॉन्सुल जनरल प्रतीक माथुर ने शंघाई में नए ऑफ़िस का उद्घाटन किया. इसे संबंधों को मज़बूती देने और सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से बनाया गया है."
शंघाई में भारत के कॉन्सुलेट जनरल का नया भवन क़रीब 32 साल बाद शुरू किया गया है. यह चीन में भारत का सबसे पुराना वाणिज्य दूतावास है, जिसकी स्थापना 1950 में की गई थी.
भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक़, उद्घाटन समारोह में 30 देशों के कॉन्सुल जनरल और भारतीय प्रवासी समुदाय समेत कई लोग शामिल हुए. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


