ताजा खबर

आंदोलन पर की गई कार्यवाही शून्य नहीं होने पर पुनः धान खरीदी बाधित करेगा महासंघ
07-Dec-2025 8:53 PM
आंदोलन पर की गई कार्यवाही शून्य नहीं होने पर पुनः धान खरीदी बाधित करेगा महासंघ

रायपुर, 7 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ धान खरीदी ऑपरेटर महासंघ रायपुर की संयुक्त बैठक  रविवार को तुता में हुई । इसमें  निर्णय लिया गया कि अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान की गई समस्त कार्यवाही शीघ्र समितियों के द्वारा शून्य करते हुए सांवेतनिक बहाली नहीं किया जाता है, तो पुनः धान खरीदी बाधित होने की प्रबल संभावनाएं हैं। प्रभावित कर्मचारी अपने-अपने प्राधिकृत को सोमवार  8 दिसम्बर को कार्यवाही शून्य कराने पुनर्विचार हेतु आवेदन देंगे ।  दोनों संगठनों के 33 जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों व कर्मचारी  आंदोलन के दौरान की गई निलंबन , बर्खास्तगी , एफ आई आर, कार्य में लेने अन्य समस्त कार्यवाही शून्य करते हुए सांवेतनिक बहाली आदेश हेतु मांग पुनः पत्र सोपा जाएगा । 

आंदोलन के दौरान प्रदेश के लगभग 73 कर्मचारियों के ऊपर अलग-अलग कार्यवाही की गई थी।  इस कारण बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल साहू गरियाबंद ,प्रमोद यादव जिला अध्यक्ष गरियाबंद, विजय कोसरे जिला अध्यक्ष महासमुंद, , ऋषिकांत मोहरे प्रदेश अध्यक्ष ऑपरेटर संघ, संतोष साहू प्रदेश संरक्षक ऑपरेटर संघ बालोद, रामकुमार वर्मा रायपुर, वीरेंद्र साहू बलोदा बाजार, जयराम वर्मा रायपुर, कौशल साहू महासमुंद ,घनश्याम महासमुंद, वेद प्रकाश वैष्णव कोरबा, दिनेश चंद्राकर गरियाबंद, भानु साहू गरियाबंद ,थानेश्वर देवांगन धमतरी ,देवेंद्र साहू धमतरी, खिलेशवर  चंद्राकर  धमतरी,कोमल प्रसाद पांडे बेमेतरा, उमाकांत मिश्रा ,सत्यनारायण साहू, राजेश प्रधान तोरे सिंहा  महासमुंद, लाखन सिंह ,भूराव राम सिंह बालोद ,मूलचंद साहू विक्रेता ,नरेंद्र कुमार साहू प्रदेश अध्यक्ष  धमतरी आदि सैकड़ो   पदाधिकारी और प्रभावित कर्मचारी उपस्थित हुए थे।


अन्य पोस्ट