ताजा खबर
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' के नाम पर एक मस्जिद की नींव रखने वाले तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है.
हुमायूं कबीर ने कहा, "कल मैंने जो मस्जिद की नींव रखी, उससे राजनीति का कोई संबंध नहीं है. राजनीति अलग है और 'बाबरी मस्जिद' की नींव अलग है."
"जिस मक़सद से 'सनातन संस्कृति संसद' पवित्र गीता का पाठ कर रही है, उसी मक़सद से हम क़ुरान का पाठ करवाएंगे...हम एक लाख लोगों को इकट्ठा करके उन्हें खाना खिलाएंगे और फिर बाबरी मस्जिद का काम शुरू होगा."
उन्होंने कहा, "बाबरी मस्जिद 450 साल तक अयोध्या में थी, उसे तोड़ दिया गया, वहां राम मंदिर बनाया गया और मस्जिद के लिए दूसरी जगह दी गई लेकिन वे इसे नहीं बना पाए. अब हम मुर्शिदाबाद में 'बाबरीमस्जिद' बना रहे हैं तो किसी को इससे कोई तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए." (bbc.com/hindi)


