ताजा खबर
सीआईएसएफ़ की तरह बिहार में बीआईएसएफ़ बनाने की तैयारी में एनडीए सरकार
07-Dec-2025 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने राज्य में बिहार इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स (बीआईएसएफ़) बनाने का प्रस्ताव भेजने का फ़ैसला लिए जाने की जानकारी दी है.
उन्होंने कहा, "हमने सरकार को देश में सीआईएसएफ़ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स) की तरह बिहार में बीआईएसएफ़ यानी बिहार इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स बनाने का प्रस्ताव भेजने का फ़ैसला किया है."
"जब से नई सरकार आई है, निवेशकों में नया माहौल बना है और वे बिहार में भारी निवेश करने और इंडस्ट्री लगाने के लिए उत्सुक हैं. इसलिए, औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हम बीआईएसएफ़ का प्रस्ताव भेजेंगे."
उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में काफ़ी उद्योग का जाल बिछने वाला है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


