ताजा खबर
33 लाख ईनामी, करते थे वसूली का काम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 दिसंबर। आज छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सक्रिय नक्सली दंपति ने आंध्रप्रदेश में जाकर समर्पण कर दिया। दंपति ने बाल संगम सदस्य के तौर पर नक्सली दल को चुना था, जहां काम करते हुए दोनों ने वसूली का काम करना शुरू कर दिए। आखिरकार दोनों ने नक्सली संगठन को छोड़ कर मुख्यधारा में जुड़ गए। दोनों पर कुल 33 लाख का ईनाम था।
नक्सल संगठन को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दो शीर्ष नक्सली कैडर दिरिदो विज्जल उर्फ जयलाल (एसजेडसीएम) और उनकी पत्नी माडवी गंगी उर्फ भीमे (डीवीसीएम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों दंपति है और नक्सल संगठन में बाल संगम से सक्रिय होकर बड़े वारदातों में शामिल रहे और नक्सल संगठन के लिए वसूली का काम करते थे।
नक्सल दंपति ने आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में समर्पण किया। इस दौरान सुकमा जिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
जयलाल एसजेडसीएम दरभा डिवीजन का था, जिस पर 8 लाख का ईनाम था, वहीं माडवी गंगी उर्फ भीमे डीवीसीएम थी, जिस पर 25 लाख का ईनाम था।


