ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 7 दिसंबर। एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन और एसईसीआर के जीएम तरुण प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में इरकॉन के सीएमडी हरी मोहन गुप्ता, राइट्स के सीएमडी राहुल मिथल और आईपीआरसीएल प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
बैठक में एसईसीएल की मौजूदा उपलब्धियों, रेल डिस्पैच क्षमता बढ़ाने की योजना और प्रमुख रेल परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। सेंट्रल और साउथ ईस्ट वेस्टर्न रेलवे की परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिया गया।
एसईसीएल और एसईसीआर ने दोहराया कि कोयला लॉजिस्टिक्स को तेज़, कुशल और निर्बाध बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास जारी रहेंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि एसईसीएल ने नवंबर 2025 में 1,767 रेक लोडिंग कर इतिहास का सर्वोच्च मासिक प्रदर्शन दर्ज किया, जिसकी रेल महाप्रबंधक ने सराहना की।


