ताजा खबर
प्रसूता को दिए सिरप में मांस का टुकड़ा, देवपुरी अस्पताल का मामला
06-Dec-2025 8:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 दिसंबर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ के मामले कम नहीं हो रहे। कुछ दिनों पहले बीजापुर में आंखों के आपरेशन में लापरवाही बरती गई थी।
अब राजधानी के अस्पताल में एक नया मामला उजागर हुआ है। सरकारी अस्पताल से मिली सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा निकला। यह मांस का टुकड़ा कैलसिड कंपनी की कैलिश्यम सिरप की बोतल से निकला। यह सिरप देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र में प्रसूता को दिया गया था।प्रसूता का पति सिरप की बोतल लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यह सिरप दवा निगम से खरीदी गई थी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक ने जांच की बात कही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


