ताजा खबर
गला काटने वाले मनबोध के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता
06-Dec-2025 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 06 दिसंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने मेकाहारा गया। जहां
धान बेचने टोकन नहीं कटने से निराश बागबाहरा के किसान मनबोध गाड़ा के अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की घटना को दुखद मानते हुए परिजनों से मिले। किसान मनबोध गाड़ा का ऑपरेशन चल रहा था, इस कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ सहित जिलाध्यक्ष शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


