ताजा खबर
महीनों से बंद बूढ़ातालाब फाउंटेन, ठेकेदार की सुरक्षा निधि राजसात होगी
रायपुर, 6 दिसंबर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बूढ़ातालाब का दौरा किया। जहां कांग्रेस शासन काल में 5 करोड़ रूपये की लागत से लगवाए गए फाउंटेन के लम्बी अवधि से बन्द होने का कारण पूछा। महापौर प्रतिदिन मार्निंग और इवनिंग वाक के लिए जाने वाले आमजनों से जानकारी मिलने पर तत्काल स्थल पर पहुंचीं। और फाउंटेन को बन्द देखकर तत्काल स्थल से रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को वहाँ बुलवाया और उप् अभियंता शुभम तिवारी और योगेन्द्र साहू को फाउंटेन लम्बे समय से बन्द होने और इसे नागरिकों की सुविधा हेतु दोबारा चालू नहीं किये जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त की । तत्काल सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस देकर उनके रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पास जमा 5 प्रतिशत 25 लाख रूपये की अमानती राशि को अविलम्ब राजसात करने के करवाने निर्देश दिए ।ठेकेदार की ठेका अनुबंध अवधि का एक माह शेष बचा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने तत्काल फाउंटेन चालू करवाने निर्देश दिए।


