ताजा खबर
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते कई लोकल ट्रेनें आज से रद्द
06-Dec-2025 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुछ गाड़ियां बीच स्टेशनों पर ही समाप्त होगी
छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 6 दिसंबर। रायपुर मंडल के निपनिया–भाटापारा खंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम शुरू होने के कारण आज से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
मेमू व पैसेंजर ट्रेनें, 68728, 68734, 68733, 68719, 58203, 58205 आज से दो दिन रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 58204, 58206 7 व 8 दिसंबर को रद्द रहेगी। झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (68862) बिलासपुर में समाप्त होगी तथा गोंदिया–झारसुगुड़ा (68861) बिलासपुर से प्रारंभ होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


