ताजा खबर

बिलासपुर–वलसाड के बीच शीतकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू
06-Dec-2025 2:39 PM
बिलासपुर–वलसाड के बीच शीतकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू

दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे, सीटों की भरपूर उपलब्धता

छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 6 दिसंबर। ठंड के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बिलासपुर मंडल ने बिलासपुर–वलसाड–बिलासपुर के बीच शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 08243 बिलासपुर से 18 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी, वहीं 08244 वलसाड से 19 दिसंबर से 9 जनवरी 2026 तक हर शुक्रवार को रवाना होगी।

ट्रेन को दोनों दिशाओं में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, अकोला, भुसावल, जलगांव, नंदूरबार, चलथान तथा भेसथान में ठहराव दिया गया है।

इस स्पेशल ट्रेन में 20 कोच सामान्य, स्लीपर और एसी सहित उपलब्ध हैं।  


अन्य पोस्ट