ताजा खबर

डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने क्या कहा?
06-Dec-2025 10:38 AM
डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर को उनके 'महापरिनिर्वाण दिवस' पर श्रद्धांजलि दी है.

बाबासाहेब आंबेडकर का 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया था.

उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी हमारे राष्ट्रीय मार्गदर्शन का आधार है."

पीएम मोदी ने लिखा, "उन्होंने पीढ़ियों को मानव गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने की प्रेरणा दी है."

उन्होंने कहा, "विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए उनके आदर्श हमारे रास्ते को रोशन करते रहें."

वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

उन्होंने लिखा, "उनकी समानता, न्याय और मानवीय गरिमा को सुरक्षित रखने की कालजयी विरासत संविधान की रक्षा करने के मेरे संकल्प को और मज़बूत करती है और एक ज़्यादा समावेशी भारत बनाने के हमारे सामूहिक संघर्ष को प्रेरित करती है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट