ताजा खबर

विदेश मंत्रालय ने बताया, पीएम मोदी ने रूसी सेना में भारतीयों को भर्ती करने का मुद्दा उठाया
06-Dec-2025 10:34 AM
विदेश मंत्रालय ने बताया, पीएम मोदी ने रूसी सेना में भारतीयों को भर्ती करने का मुद्दा उठाया

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के दौरान रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती का मुद्दा उठाया.

मिसरी के मुताबिक़ प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से बातचीत के दौरान ऐसे भारतीय नागरिकों को वहां से जल्द मुक्त किए जाने पर जोर दिया.

भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ कुछ भारतीय नागरिकों ने रूसी सेना में सहायक या गैर सैन्य नौकरियों के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर दस्तख़त किए थे. हालांकि कइयों का ये कहना था कि रूस पहुंचने पर उन्हें धोखे से इस तरह की नौकरियों के लिए फंसाया गया.

इनमें से कुछ लोग वहां स्टूडेंट या विजिटर वीजा पर गए थे. लेकिन उन लोगों का आरोप था कि उनके पासपोर्ट वहां जब्त कर लिए गए थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट