ताजा खबर
नेटफ़्लिक्स वॉर्नर्स ब्रदर को 72 अरब डॉलर में ख़रीदने के तैयार
05-Dec-2025 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ़्लिक्स बड़ी फ़िल्म निर्माता और स्ट्रीमिंग कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के फ़िल्म और स्ट्रीमिंग बिज़नेस को ख़रीदने के लिए तैयार हो गई है. ये सौदा 72 अरब डॉलर का है.
वॉर्नर ब्रदर्स को ख़रीदने की होड़ में प्रतिद्वंद्वी कंपनियां कॉमकास्ट और पारामाउंट स्काईडांस भी शामिल थीं. लेकिन बाजी नेटफ़्लिक्स के हाथ लगी.
वॉर्नर ब्रदर्स के पास हैरी पोटर और गेम ऑफ थ्रोन्स के अलावा एचीबीओ मैक्स की स्ट्रिमिंग सर्विस की फ्रेंचाइजी है.
अगर ये सौदा हो जाता है तो ये अमेरिकी फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री को नई शक्ल दे सकता है.
हालांकि विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि इस सौदे का कॉम्पीटिशिन की ओर से विरोध हो सकता है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


