ताजा खबर

पीएम मोदी ने की पुतिन की तारीफ, कहा- भारत-रूस दोस्ती नई चुनौतियों के लिए तैयार
05-Dec-2025 8:00 PM
पीएम मोदी ने की पुतिन की तारीफ, कहा- भारत-रूस दोस्ती नई चुनौतियों के लिए तैयार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में अहम बैठक के बाद साझा बयान जारी कर रहे हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ की.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस के 23वें शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के प्रति गहरी दोस्ती के लिए वह राष्ट्रपति पुतिन का दिल से आभार जताते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब हमारी साझेदारी 25 साल पहले रखी गई नींव पर और मजबूत हो रही है. यह दौरा साझा बिजनेस को नई दिशा देगा. दोनों देश एफटीए के जल्द समापन के लिए प्रयास कर रहे हैं."

पीएम मोदी ने कहा, "यूक्रेन के संबंध में भारत ने शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है. भारत इस समस्या के शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान के प्रयासों का समर्थन करता है. भारत ने हमेशा इस दिशा में सहयोग किया है और आगे भी करता रहेगा. रूस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का हमेशा समर्थन किया है. भारत-रूस दोस्ती नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट