ताजा खबर

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को इसलिए 'ऐतिहासिक' बताया
05-Dec-2025 7:58 PM
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को इसलिए 'ऐतिहासिक' बताया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक चल रही है.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा को 'ऐतिहासिक' बताया है. उन्होंने कहा, "2001 में जब आपने कार्यभार संभाला और आपकी पहली भारत की यात्रा हुई, उसे 25 साल हो गए हैं. पहली यात्रा में ही स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की मजबूत नींव रखी गई थी. मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर भी खुशी की बात है. मैं मानता हूं कि 2001 में जो आपने भूमिका अदा की. एक विजनरी लीडर कैसे सोचते हैं, कहां से शुरू करता है और संबंधों को कहां तक पहुंचा सकता है. उसका ये उत्तम उदाहरण भारत-रूस के संबंध हैं."

पीएम मोदी ने कहा, "यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है. आपने भी समय समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया है. ये विश्वास बहुत बड़ी ताकत है. आपके साथ अनेक बार इस विषय पर चर्चा भी की है. ईश्वर का कल्याण शांति के मार्ग पर ही है. हम सबको मिलकर शांति के रास्ते तलाशने चाहिए. पिछले दिनों से जो प्रयास चल रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि विश्व फिर से एक बार शांति की दिशा में लौटेगा."

"एक्सलेंसी पिछले दिनों विश्व समुदाय के सभी नेताओं से जब भी मेरी बात हुई. मैंने हमेशा कहा है कि भारत न्यूट्रल नहीं है. भारत का पक्ष है और वो पक्ष शांति का है. हम शांति के हर प्रयासों का समर्थन करते हैं. शांति के हर प्रयास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. पूरा विश्व कोविड से लेकर अब तक कई संकटों से गुजरा है. हम आशा करते हैं कि विश्व को चिंताओं से मुक्ति मिलेगी." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट