ताजा खबर

गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी
05-Dec-2025 5:49 PM
गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी

आयुक्त ने कर वसूली का  निरीक्षण किया ,10 हजार जुर्माना 

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 5 दिसंबर ।  आज नगर  निगम  आयुक्त  विश्वदीप ने  अम्बुजा माल, डेकाथलन, श्रीराम बिजनेस पार्क, सफायर ग्रीन, राम वर्ल्ड, अमर मैरिज पैलेस, गोयल गोडाउन, वाइन शॉप में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही सम्पतिकर वसूली, सर्वे कार्य का निरीक्षण किया ।

समीक्षा करते हुए सम्बंधित आयुक्त ने  सभी बड़े बकायादारों को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी करने के निर्देश सभी जोनों के जोन कमिश्नरों और सहायक राजस्व अधिकारियों को दिए ।

राजस्व विभाग की टीम ने विगत दिवस गौरव गार्डन, मधुबन, ओमया, अमायरा का सम्पतिकर वसूली हेतु अभियान चलाकर स्थल सर्वे किया गया और आज गौरव गार्डन और मधुबन को डिमांड बिल सहित विवरणी का नोटिस जारी कर दिया गया. श्रीराम बिजनेस पार्क और सफायर ग्रीन को भी अतिशीघ्र डिमांड बिल और नोटिस जारी करने की तैयारी है।
आयुक्त श्री विश्वदीप ने निरीक्षण के दौरान नगर निवेश विभाग के उप अभियंताओं को सभी निर्माणाधीन भवनों की अनुज्ञाओं की जाँच कर प्रतिवेदन देने और सी एंड डी वेस्ट मिलते ही उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ।

10 हजार जुर्माना भी 


जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने रायपुरा अग्रोहा कॉलोनी स्थित 2050 हेल्थ केयर हॉस्पिटल पर मेडिकल वेस्ट जनरल सूखा - गीला कचरा ब्लैक पॉलीथिन में दिए जाने पर नोटिस जारी कर 10 हजार का  जुर्माना वसूला।

रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा अग्रोहा कॉलोनी स्थित 2050 हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक को हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट जनरल सूखा गीला कचरा ब्लैक पॉलीथिन में देने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आने पर तत्काल नोटिस जारी कर भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है और हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के निपटान की उचित व्यवस्था करने के निर्देश जोन 8 जोन कमिश्नर ने 2050 हेल्थ केयर हॉस्पिटल अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा के सम्बंधित संचालक को नोटिस में दिए हैँ, अन्यथा की स्थिति में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही करने की चेतावनी नोटिस में दी गयी है.


अन्य पोस्ट